फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Asian Games: बुल्गारिया में तैयारियां करेंगी पहलवान विनेश फोगाट, न्यूयॉक में खेलेंगे बजरंग पूनिया

Wed, 16 Nov 2022 10:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीन बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश के साथ उनके फिजियो अश्विनी पाटिल भी बेलमेकेन जाएंगे। बेलमेकेन समुद्र तल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया के बेलमेकेन में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सेराफिम बेर्जाकोव की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगी और खेल मंत्रालय इसके लिए टॉप्स के जरिये आर्थिक मदद करेगा। 
विज्ञापन


तीन बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश के साथ उनके फिजियो अश्विनी पाटिल भी बेलमेकेन जाएंगे। बेलमेकेन समुद्र तल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 19 दिनों का यह शिविर सात नवंबर से शुरू होगा और इस दौरान शीर्ष पहलवान बिलयाना दुदोवा (2021 विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण विजेता) और इवेलिना निकोलोवा (2020 ओलंपिक कांस्य विजेता) भी जुड़ सकते हैं। 

इसके अलावा खेल मंत्रालय बजरंग पूनिया की भी सहायता करेगा जो 18-19 नवंबर को न्यूयॉर्क में बिल फेरेल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। बजरंग और विनेश ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इन दोनों से आगामी एशियन गेम्स में काफी उम्मीदें हैं। एशियन गेम्स को इस साल स्थगित कर दिया गया था। अब वह अगले साल सितंबर-अक्तूबर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें