पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन के लिए इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाज टीम से अलग होकर लापता हो चुके हैं।
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम): पाकिस्तान के मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान टीम से अलग होकर लापता हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट टीम अधिकारियों के पास होने की बात सामने आई थी।
- विश्व ओलंपिक क्वालिफायर 2024 (इटली): एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जोहैब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान चोरी करने के बाद इटली के बुस्टो आर्सिजियो शहर से फरार होने का आरोप लगा था।