फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी ग्लब्स उतार, कलम थामने को तैयार टायसन

Thu, 18 Oct 2012 02:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के जाने माने विवादित मुक्केबाज माइक टायसन ने किताब लिखने का निर्णय लिया है। बाक्सिंग चैम्पियन माइक टायसन ने ब्लू राइडर प्रेस प्रकाशक नाम की एक कंपनी से करार किया है। करार के अनुसार माइक टायसन एक किताब लिखेंगे जिसमे वह अपनी जीवन की प्रमुख घटनाओं का वर्णन करेंगे।
विज्ञापन


टायसन इस किताब में अपनी जिंदगी के शुरुआत के दिनों के साथ-साथ कैसे शोहरत और दौलत हासिल की इसके बारे में बताएंगे। किताब में जिन बातों का खास तौर पर वर्णन किया जाएगा उसमे रिंग में उनका कैरियर, अभिनेत्री रोबिन गिवन्स से उनकी शादी, बलात्कार के मामले, जेल और अन्य बातों का खुलासा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें