फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mike Tyson: बाउट से पहले माइक टाइसन ने जैक पॉल को मारा थप्पड़, टीम के सदस्यों ने किया बीच-बचाव, देखें वीडियो

Fri, 15 Nov 2024 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह घटना तब घटित हुई जब पॉल से बाउट से पहले टाइसन को उकसाने की कोशिश की, जिस पर इस 58 वर्षीय मुक्केबाज ने उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों मुक्केबाजों की टीम के सदस्यों ने बीच-बचाव किया जिससे मामला ज्यादा नहीं बढ़ सका। 
विज्ञापन
माइक टाइसन और जैक पॉल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज मुक्केबाज माइक टाइसन ने टेक्सास में होने वाले मुकाबले से पहले अपने प्रतिद्वंद्वी जैक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना तब घटित हुई जब पॉल से बाउट से पहले टाइसन को उकसाने की कोशिश की, जिस पर इस 58 वर्षीय मुक्केबाज ने उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों मुक्केबाजों की टीम के सदस्यों ने बीच-बचाव किया जिससे मामला ज्यादा नहीं बढ़ सका। 
विज्ञापन

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि टाइसन ने पॉल के खिलाफ मुकाबले से पहले दबदबा बना लिया है। पॉल ने इस मामले के बाद एक्स पर लिखा, मुझे महसूस भी नहीं हुआ। वह गुस्से में था। यह अब निजी मामला बन गया है। यह मेरे लिए एक चुटकी का क्षण है। मुझे माइक टायसन ने थप्पड़ मारा। 
विज्ञापन



अपनी तैयारियों पर टाइसन ने कहा, मुझे महसूस हुआ है कि मैं पहले से ज्यादा कठिन प्रतिद्वंद्वी बन गया हूं। जब मैंने पहले इस मुकाबले के लिए हामी भरी तो मैंने सोचा कि मैं क्या कर रहा हूं। लेकिन मैं यहां हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें