फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women ACT Hockey: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 13-0 से हराया

Thu, 14 Nov 2024 08:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

भारत ने इससे पहले मलयेशिया को 4-0 से हराया था जबकि करीबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी थी। भारत अपना अगला मैच शनिवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा स्ट्राइकर दीपिका के पांच गोल की मदद से गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हरा दिया। यह भारतीय हॉकी टीम की महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ अब उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI
भारत के लिए दीपिका (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें और 45वें मिनट) के पांच गोल के अलावा प्रीति दुबे (नौवें और 40वें मिनट), लालरेमसियामी (12वें और 56वें मिनट) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। ब्यूटी डुंग डुंग (30वें मिनट) और नवनीत कौर (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारत ने इससे पहले मलयेशिया को 4-0 से हराया था जबकि करीबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी थी। भारत अपना अगला मैच शनिवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें