फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की उम्र में टाइसन का हुआ था यौन शोषण

Sat, 01 Nov 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग और रिंग के बाहर अपनी हरकतों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले माइक टाइसन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन


पूर्व हैवीवेट चैंपियन टाइसन ने बताया कि उन्हें बचपन में एक बार अगवा कर लिया गया और उसके बाद उनके साथ शारीरिक शोषण किया गया।

उन्होंने बताया कि जब वह 7 साल के थे तो एक बुजुर्ग आदमी ने न्यूयॉर्क की सड़क से अगवा कर लिया था। टाइसन ने कहा, "उसने मुझे अभित्रस्त किया और मेरे साथ शारीरिक शोषण भी किया। इसके बाद उसने मुझे सड़क पर फेंक दिया। मैं उस समय बच्चा था। उसे फिर कभी नहीं देखा।"

टाइसन तब बच गए थे लेकिन उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं करने का फैसला लिया था।

उन्होंने 'ओपी रेडियो' ने कहा, "इसे कोई नहीं जानता था। मैंने सिर्फ अपनी जिंदगी जी है।" हालांकि वह इससे श्योर नहीं है कि इस घटना ने उनकी जिंदगी बदली या नहीं, लेकिन यह घटना हमेशा उनके जेहन में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी रेप के कारण जेल जा चुके हैं टाइसन

रिंग में विपक्षी ‌खिलाड़ियों को धूल चटाने वाले माइक टाइसन की निजी जिंदगी भी विवादों से घिरी रही है। वह कई बार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

खुद टाइसन को 1991 में 18 साल की लड़की के साथ रेप करने के कारण जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा वह नशीली दवाओं के सेवन के कारण भी जेल की हवा खा चुके हैं।

1992 में टाइसन को 6 साल की जेल की सजा सुनाई गई जिसमें 4 साल उन्हें निगरानी में रखा गया था। लेकिन 3 साल तक जेल में रहने के बाद उन्हें 1995 में जेल से रिहा कर दिया गया।

टाइसन ने 3 शादियां की हैं। और वह अभी लाकिहा स्पाइसर के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। दोनों ने 2009 में शादी की थी। टाइसन के 4 बच्चे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें