फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 8 साल में तैयार हुए क्रिकेट के 21 'अभिमन्यु'

Sat, 01 Nov 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के खेल का गवाह बन चुका राजधानी दून का अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी युवा क्रिकेटर के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


यहां तैयारी कर खिलाड़ियों ने अपनी मंजिल की ओर पहला कदम बढ़ाया है। एकेडमी के अभिमन्यु पश्चिम बंगाल की रणजी टीम में शामिल हो चुके हैं, तो अग्रिम तिवारी ने यूपी अंडर-19 टीम में जगह बनायी है।

देश के लिए युवा क्रिकेटर तैयार करने के सपने के साथ साल 2006 में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने किया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दे रही एकेडमी से सीखकर आज 21 खिलाड़ी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, गोवा आदि राज्यों की सीनियर और जूनियर टीमों में खेल रहे हैं। एकेडमी में कुवैत, पुणे, मुंबई, पंजाब सहित अन्य राज्यों से युवा क्रिकेट की बारीकियां सीखने आ रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान समय में एकेडमी में 38 बोर्डर और 45 डे-स्कॉलर बच्चे हैं। इनको बीसीसीआई के लेवल बी कोच मनोज रावत, एसीए कोच रवींद्र नेगी, राकेश तिवारी कोचिंग दे रहे हैं। एसीए के संस्थापक आरपी ईश्वरन खिलाड़ियों को हर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली सुविधा और कोचिंग खिलाड़ियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

ये हैं खिलाड़ी

ई अभिमन्यु : पश्चिम बंगाल रणजी टीम
अग्रिम तिवारी, शुभायु : उत्तर प्रदेश अंडर-19
प्रियांशु खंडूड़ी, कुणाल चंदेला : हिमाचल प्रदेश अंडर-19
रमन, दानिश, ऋत्विक : पश्चिम बंगाल अंडर-19
धनुर गौतम, कौस्तुभ : पश्चिम बंगाल अंडर-16
रवींद्र रावत : गोवा अंडर-19, 25
वैभव पंवार, हरमन दुग्गल : हिमाचल प्रदेश अंडर-16
सन्नी राणा : हिमाचल प्रदेश अंडर-19, विज्जी ट्रॉफी
वैभव भट्ट : सिक्किम अंडर-16
सिद्धार्थ : छत्तीसगढ़ अंडर-19
समर्थ : उत्तर प्रदेश अंडर-14, 16
आर्यन जुयाल : उत्तर प्रदेश अंडर-14
अंजर अली : मेघालय अंडर-19, 25
माजिद : जम्मू-कश्मी अंडर-14, 16
कुशाग्र मिलकानी : उत्तर प्रदेश अंडर-14 कैंप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें