फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूमाकर के एक हफ्ते का इलाज का खर्चा 99 लाख, बेचे जेट और घर!

Mon, 11 May 2015 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी खबर है कि दिसंबर, 2013 से कोमा में पड़े माइकल शूमाकर की पत्नी ने उनके प्राइवेट जेट और हॉलीडे होम को बेच दिया है।
विज्ञापन


सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर 2013 में दिसंबर के अंत में फ्रांस में स्कीइंग के दौरान एक पत्थर से टकरा गए थे जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई और इस कारण तब से वह कोमा में ही हैं।

शूमाकर की चोट इतनी गंभीर थी कि शुरुआत में डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। लेकिन लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने मौत को मात दे दी। फिलहाल उनका जिंदगी के साथ संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन


जर्मनी के लोकप्रिय फॉर्मूला वन चालक माइकल शूमाकर की पत्नी कोरीना को लगता है कि उनके पति अब पिछली जैसी स्थिति में कभी वापस नहीं लौट पाएंगे और उनके अपने लक्जरी चीजों के फिर से प्रयोग में लाने की उम्मीद कम ही है।

हालांकि इस बीच ऐसी खबर है कि उनकी पत्नी ने उनका प्राइवेट जेट और एक हॉलीडे होम बेच दिया है। उनका मानना है कि वह अब कभी इन चीजों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

शूमाकर के दिमाग में गंभीर चोट लगने के बाद उनमें सुधार की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन

शूमाकर के इलाज में एक हफ्ते का खर्चा है 99 लाख रुपये

जर्मन मीडिया के अनुसार, माइकल शूमाकर की पत्नी कोरीना ने प्राइवेट जेट 25 मिलियन यूरो (लगभग एक अरब, 77 करोड़, 89 लाख रुपये) में बेच दिया है जबकि नॉर्वे ‌स्थि‌त हॉली डे होम को कितने में बेचा गया है उसकी ‌कीमत पता नहीं लग सकी है। साथ ही ऐसी भी खबर है कि फ्रेंच आल्‍प्स में उनके लकड़ी के एक बंगले को भी अगले महीने बेचा जा सकता है।

पहले ऐसी खबर आई थी ‌क‌ि शूमाकर का हफ्ते का मेडिकल खर्चा लगभग एक लाख पाउंड्स (लगभग 98 लाख, 90 हजार रुपये) के करीब आ रहा है। हालांकि शूमाकर अभी कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं और इस पूर्व चैंपियन फॉर्मूला वन कार रेस चालक का इलाज उनके घर स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में चल रहा है।

इस महंगे इलाज में काफी खर्चा आ रहा है। उनके घर में चल रहे इलाज में मेडिकल क्षेत्र से जुडे कई पेशेवर लोग लगे हुए हैं। साथ ही उनकी तीमारदारी के ‌लिए ढेरों सहायक रखे गए हैं।

इसके अलावा उस घर की सुरक्षा-व्यवस्‍था भी जबर्दस्त तरीके से की जा रही है। कई सुरक्षाकर्मी भी इस बात पर निगाह बनाए रखते हैं कि बिना किसी अनुमति के कोई भी कैमरा, मोबाइल फोन या रिकार्डिंग करने वाले यंत्रों का प्रयोग न कर सके। मेडिकल के अलावा सुरक्षा-व्यवस्‍था पर भी काफी खर्चा हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें