फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर की मेडिकल फाइलें चुराने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है।
ज्युरिख में अभियोजन पक्ष के वकील ने एक बयान जारी कर कहा, "सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन शूमाकर की मेडिकल फाइलों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति को बुधवार को पुलिस हिरासत में फांसी से लटका हुआ पाया गया।"
गत वर्ष शूमाकर को प्रेंच एल्पस में स्कीइंग के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई थी जिसके बाद से वह अस्पताल में थे। हाल ही में शूमाकर की तबीयत में सुधार आया है।