फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी वालों ने की ऐसी हरकत कि रो पड़ी वर्ल्ड चैंपियन दीपिका

Sun, 22 Sep 2013 09:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ी जब विदेशी धरती पर सफलता हासिल करता है तो वह चाहता है कि स्वदेश में उनका स्वागत चैंपियन की तरह हो, न कि ऐसा जिससे उसकी आंखों में आंसू ही आ जाए।
विज्ञापन


साल में दूसरी बार भारत को वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम स्वदेश लौटी तो उनका स्वागत करने वाला कोई भी खेल अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं था।

अगर एयरपोर्ट पर कोई मौजूद था तो थे सिर्फ न्यूज चैनल वाले। खिलाड़ियों का स्वागत करने के बजाए उन्होंने भारत की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी से इंटरव्यू लेने के लिए आपस में ऐसी अफरा-तफरी मचाई की यह शीर्ष तीरंदाज के आंखों में आंसू निकल आए।
विज्ञापन


दीपिका और अन्य तीरंदाज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष वीके मल्होत्रा के आवास पर मिलने गए।

उनके स्वागत कार्यक्रम में हर चैनल वाले दीपिका से अलग से इंटरव्यू लेना चाहते थे। कैमरामैन दीपिका के हर एक कदम को शूट करने में लगे थे। यहां तक की दीपिका जब अपने कोच के साथ नाश्ता कर रही थी तब उन्होंने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा।

उस समय उन्होंने कैमरापर्सन से वहां से चले जाने का अनुरोध किया। इस पर कुछ लोगों ने दीपिका पर ताने कसे कि मीडिया कवरेज से वह अपने आप को बहुत बड़ा समझ रही है।

दोपहर बाद तीरंदाजों की औरंगाबाद जाने की फ्लाइट थी। एक-एक को इंटरव्यू देने से समय काफी लगता उससे उन लोगों ने संयुक्त इंटरव्यू लेने का अनुरोध किया।

इस बीच एक रिपोर्टर ने एक-एक करके इंटरव्यू देने से इनकार करने वाली दीपिका को अहंकारी कह दिया, जिससे वह टूट गई और वहीं पर रोने लगीं।

आंसू पोंछते हुए उन्होंने कहा कि वह पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से सो नहीं सकी है, उसे सिर दर्द है इसलिए उसने सुबह से खाना नहीं खाया है। और अभी अगली फ्लाइट भी पकड़नी है।

दुनिया की नंबर तीन तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लेशराम बोम्बाल्या देवी और रीमिल बूरीयूली के साथ जोरदार खेल दिखाते हुए रविवार को पोलैंड में हुए वर्ल्ड कप में गोल्ड पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने ओलंपिक चैंपियन कोरिया की चुनौती को ध्वस्त करते हुए वर्ल्ड कप स्टेज 4 का स्वर्ण पदक जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें