LIVE टीवी पर चौंकाने वाला खुलासा
रेस खत्म होने के तुरंत बाद नॉर्वेजियन ब्रॉडकास्टर एनआरके से बात करते हुए सात बार के वर्ल्ड चैंपियन ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने दर्शकों को सन्न कर दिया। उन्होंने कहा, 'छह महीने पहले मुझे मेरी जिंदगी का प्यार मिला। दुनिया की सबसे खूबसूरत, सबसे प्यारी इंसान। और तीन महीने पहले मैंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की और उसे धोखा दिया।'
'जिंदगी का सबसे खराब हफ्ता'
लाग्रेड ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को एक हफ्ते पहले सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे खराब हफ्ता रहा।' आंसू रोकते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास जिंदगी का गोल्ड मेडल था। लोग अलग सोच सकते हैं, लेकिन मेरी नजर सिर्फ उसी पर है। पिछले कुछ दिनों में खेल दूसरे नंबर पर रहा। काश मैं यह पल उसके साथ बांट पाता।'
गोल्ड- सिल्वर किसे मिला?
इस इवेंट में उनके टीममेट जोहान-ओलाव बोटन ने बिना कोई निशाना चूके गोल्ड जीता। फ्रांस के एरिक पेरो को सिल्वर मिला। लाग्रेड एक मिस के साथ गोल्ड से 48.3 सेकंड पीछे रह गए।
क्यों सबके सामने सच बताया?
बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'यह मेरा फैसला था। आज मैंने दुनिया को बताने का फैसला किया ताकि शायद, शायद उसे समझ आए कि वह मेरे लिए क्या मायने रखती है।' उन्होंने यह भी माना, 'मुझे डर है कि मैंने जोहान का दिन खराब कर दिया। शायद इंटरव्यू देना स्वार्थी था। मैं मानसिक रूप से यहां नहीं हूं।' नॉर्वे के अखबार VG से उन्होंने कहा, 'मेरे पास इसे सुलझाने का एक ही तरीका है कि सब कुछ सामने रख दूं और उम्मीद करूं कि वह मुझसे फिर भी प्यार कर सके। मैं आदर्श बनना चाहता हूं, लेकिन गलती करूं तो उसे मानना भी होगा।'