फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masters Table Tennis: मास्टर्स टेबल टेनिस खेलने पहुंचे अरुण सिंह का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Mon, 24 Apr 2023 11:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

होटल कर्मियों के सहयोग से दरवाजा खोला गया तो अरुण सिंह की हालत नाजुक थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट खेलने पहुंचे विश्व मास्टर्स टेबल टेनिस 2023 में कांस्य पदक जीतने वाले राजस्थान के वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ी अरुण सिंह का यहां निधन हो गया। वह राजस्थान टीम के साथ इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए आए थे। वह रविवार को अपने होटल में पहुंचे और शाम को चैंपियनशिप के आयोजन स्थल पर जाने वाले थे, लेकिन जब उनके साथी उन्हें लेने आए तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। 
विज्ञापन


होटल कर्मियों के सहयोग से दरवाजा खोला गया तो अरुण सिंह की हालत नाजुक थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु का कारण घातक दिल का दौरा बताया गया है। अरुण सिंह के निधन पर भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की अध्यक्ष मेघना अहलावत ने दुख जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस में कई खिताब जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें