ओलंपिक पदक विजेता और 5 बार महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रही एमसी मैरी कॉम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंगलवार को दोनों की मुलाकात की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
कुछ दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक संबोधन में कई भारतीय दिग्गजों का नाम लिया था। जिसमें एक नाम महिला मुक्केबाज मैरी कॉम का भी था। ओबामा के जाने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट में मैरी कॉम के साथ बातचीत की तस्वीर डाली।
मैरी कॉम से पहले प्रधानमंत्री मोदी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से भी मिल चुके हैं।