फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League: मैनचेस्टर सिटी का ट्रेबल पूरा, इंटर मिलान को 1-0 से हराकर पहली बार चैंपियंस लीग जीती

Sun, 11 Jun 2023 09:26 AM IST
गुलाम अहमद स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

UEFA Champions League Final 2023 : इस्तांबुल में खेले गए फाइनल मुकाबले में गोल रोड्री ने 68वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया। इस मैच में जीत के साथ ही मैनचेस्टर सिटी ने अपना ट्रेबल पूरा कर लिया है। सिटी एक सीजन में तीन ट्रॉफी जीतने वाला इंग्लैंड का दूसरा क्लब है।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। शनिवार को इस्तांबुल में खेले गए फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने इंटर मिलान को 1-0 से शिकस्त दी और पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही सिटी ने अपना ट्रेबल पूरा कर लिया है। चैंपियंस लीग से पहले यह टीम इसी सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर एफए कप की ट्रॉफी जीती थी। मैनचेस्टर सिटी ट्रेबल पूरा करने वाला इंग्लैंड का दूसरा क्लब है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ट्रेबल जीतने वाला इंग्लैंड का पहला क्लब था, उसने 1998-1999 में एक ही सीजन में तीन खिताब जीते थे।

विज्ञापन


इंटर मिलान के खिलाफ फाइनल में मैनचेस्टर सिटी के लिए इकलौता गोल रोड्री ने 68वें मिनट में किया। मैच के पहले हाफ में टीम के प्रमुख मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन के चोटिल होने के बावजूद सिटी ने जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम ने यूरोपीय फुटबॉल के शिखर तक पहुंचने की अपनी महत्वाकांक्षा हासिल कर ली। मैनचेस्टर सिटी ने पहली बार यूरोपीय फुटबॉल की सबसे बड़ी क्लब प्रतियोगिता जीती, लेकिन इस टीम के कोच पेप गार्डियोला ने तीसरी बार यह ट्रॉफी उठाई है।

मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश फुटबॉल में कई खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन अब तक चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीत पाई थी। इस बार मैनचेस्टर सिटी ने शानदार प्रदर्शन से खिताब पर कब्जा कर ही लिया। इससे पहले टीम 2021 के फाइनल में हारकर खिताब से वंचित रह गई थी। चेल्सी ने लीग में 2021 के फाइनल में सिटी को हराया था। चैंपियंस लीग में विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लब खेलते हैं।
विज्ञापन


इंटर की उम्मीदों पर फिरा पानी
इंटर मिलान का पिछले 13 साल से चैंपियंस लीग का खिताब जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो सका। इटली की इस टीम ने आखिरी बार 2010 में बायर्न म्यूनिख को हराकर चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। तब यह यह टीम चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि इंटर मिलान के लिए यह सीजन शानदार रहा है और उसने दो खिताबी ट्रॉफी जीती हैं। उसने कोप्पा इटालिया और सुपरकोप्पा इटालियाना के खिताब जीते हैं। जबकि सिरी-ए में टीम तीसरे स्थान पर रही। इंटर मिलान तीन बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है। 1964 में इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। इसके बाद 1965 और 2010 में भी यह ट्रॉफी जीती थी।

मैच में बना गजब संयोग
यह पहला मौका था जब मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान की टीम किसी मैच में आमने-सामने थीं। इससे पहले 2005 में ऐसा मौका आया था, जब दो टीमें फाइनल मैच में पहली बार एक दूसरे के सामने आई थीं। संयोग से वह मैच भी इस्तांबुल में हुआ था। उसमें भी इंग्लैंड और इटली की दो टीमें आमने-सामने थीं। तब इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल ने इटली के क्लब एसी मिलान को हरा दिया था। इस बार भी इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने इटली के इंटर मिलान को हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें