फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Olympics 2022: भारतीय दल के मैनेजर बीजिंग में कोरोना संक्रमित पाए गए, होटल में क्वारैंटीन हुए

Wed, 02 Feb 2022 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक में आरिफ खान एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके साथ छह सदस्यीय दल भेजा गया था। बीजिंग में पहुंचने पर टीम के मैनेजर अब्बास वानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय दल के मैनेजर मोहम्मद अब्बास वानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीजिंग एयरपोर्ट में जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होटल में क्वारैंटीन कर लिया है। अब्बास वानी शीतकालीन ओलंपिक में छह सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं। जम्मू-कश्मीर के स्कीयर आरिफ खान इस बार शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र एथलीट हैं। आरिफ स्लैलम और जाइंट स्लैलम स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


बीजिंग ओलंपिक में आरिफ और मेहम्मद अब्बास के अलावा हरजिंदर सिंह, अल्पाइन कोच लुदर चंद ठाकुर, तकनीशियन पूरन चंद और टीम अधिकारी रूप चंद नेगी भारतीय दल का हिस्सा हैं। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक चार से 20 फरवरी के बीच आयोजित होंगे।

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब्बास ने ट्वीट किया, "मैं ओलंपिक गांव में अपने होटल के कमरे में क्वारैंटीन हूं और मुझे मेरे दूसरे कोविड टेस्ट का परिणाम आने तक कमरे के भीतर रहने के लिए कहा गया है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं।"
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने अब्बास वानी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बारे में बताया और कहा कि शेफ डे मिशन हरजिंदर शीतकालीन ओलंपिक आयोजकों के साथ फिर से परीक्षण के तैयारी कर रहे हैं। बत्रा ने कहा, "एथलीट और उसके कोच को किसी भी खतरे से बचाने के लिए दूसरे फ्लैट में स्थानांतरित कर दिया गया है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें