फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मूला वन टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं माल्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा फोर्स इंडिया के मालिकों में शामिल विजय माल्या मौजूदा फार्मला वन सत्र के पहले हाफ में अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि उनके ड्राइवरों को अगर चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहना है तो अपने प्रदर्शन से निरंतरता लानी होगी।
विज्ञापन


बकौल माल्या, ‘मैंने पहले भी कहा है कि अंक हासिल करने के लिहाज से यह सत्र की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है। इस नजरिये से मैं संतुष्ट हूं और पहली दस रेस में हमने जो हासिल किया उस पर गर्व है। हमारे ड्राइवर शानदार काम कर रहे हैं और हम एक टीम के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए कई सकारात्मक कारण है। लेकिन इसके साथ मुझे यह भी पता है कि चैंपियनशिप में अपना छठवां स्थान दोबारा हासिल करने के लिए हमें कड़ा संघर्ष करना होगा।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें