फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Open: पीवी सिंधु को पहले ही दौर में कैरालिना मारिन ने हराया, लक्ष्य सेन को हराकर आगे बढ़े प्रणय

Wed, 11 Jan 2023 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

छठी वरीय सिंधु पिछले साल अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद खेल रही थीं। स्वर्ण जीतने के बाद उनके बाएं टखने में चोट लगी थी।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु बुधवार को चोट के बाद वापसी करते हुए मलयेशियाई ओपन में अपने पहले ही मैच में हार गईं। वहीं, एचएस प्रणय ने बुधवार को हमवतन लक्ष्य सेन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। छठी वरीय सिंधु पिछले साल अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद खेल रही थीं। स्वर्ण जीतने के बाद उनके बाएं टखने में चोट लगी थी।
विज्ञापन


सिंधु को पहले दौर में स्पेन की ओलंपिक चैंपियन कैरालिना मारिन ने 59 मिनट में 21-12, 10-21, 21-15 से हरा दिया। इससे पहले विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उत्तराखंड के सेन को 22-24, 21-12, 21-18 से शिकस्त दी। उनका अगले दौर में सामना इंडोनेशिया के चिको औरा ड्वी वारडोयो से होगा।

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी कोरिया के चोई सोल ग्यू और किम वोन हो को 21-16, 21-13 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। 
विज्ञापन


मालविका बनसोड़ को पहले दौर की बाधा को पारी नहीं कर सकीं और उन्हें कोरिया की एन सी यंग से 9-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी भट और शिखा गौतम की महिला डबल्स जोड़ी थाईलैंड की सुपिसारा पावसमप्रान और पुतिता सुपाजिराकुल की जोड़ी से 10-21, 12-21 से हार गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें