फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Open: एचएस प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती

Thu, 12 Jan 2023 11:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने चिको ओरा द्वि वार्डोयो के खिलाफ 21-9, 15-21, 21-16 से जीत दर्ज की। यह मैच एक घंटा और चार मिनट तक चला। प्रणय का चिको से यह दूसरा मैच था। इससे पहले वह सैयद मोदी इंटरनेशनल 2018 में हार गए थे। 
विज्ञापन
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गुरुवार (12 जनवरी) को इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वार्डोयो को हराकर मलयेशियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने चिको ओरा द्वि वार्डोयो के खिलाफ 21-9, 15-21, 21-16 से जीत दर्ज की। यह मैच एक घंटा और चार मिनट तक चला। प्रणय का चिको से यह दूसरा मैच था। इससे पहले वह सैयद मोदी इंटरनेशनल 2018 में हार गए थे। सात्विकसाईराज और चिराग ने इंडोनेशिया की जोड़ी मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बगास मौलाना को 49 मिनट में 21-19, 22-20 से शिकस्त दी।

इससे पहले, राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बुल्गारिया की गैब्रियला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हरा दिया। दुनिया में 16वें नंबर की भारतीय जोड़ी को 14वीं रैंकिंग वाली स्टोएवा बहनों ने 21-13, 15-21, 21-17 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें