फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Open 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, क्वार्टर फाइनल में हारे प्रणय

Fri, 13 Jan 2023 10:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 17-21, 22-20, 21-9 से हरा दिया। पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। दोनों ने अगले दोनों गेम जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन
सात्विक (बाएं) और चिराग (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को मलयेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पुरुष युगल में दोनों ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स चैंपियन लियू यू चेन और ओउ जुआन यी की जोड़ी को तीन गेम चले मुकाबले में हरा दिया। दूसरी ओर, एचएस प्रणय पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर सात खिलाड़ी जापान के कोडाई नारोका के खिलाफ हार गए।
विज्ञापन


सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 17-21, 22-20, 21-9 से हरा दिया। पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। दोनों ने अगले दोनों गेम जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। अंतिम चार दौर में दोनों का सामना एक और चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा।

एचएस प्रणय की बात करें तो केरल के इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 84 मिनट तक नारोका का सामना किया। पहला गेम हारने के बाद प्रणय ने वापसी की और दूसरे गेम को अपने नाम कर लिया, लेकिन वह अपनी लय को तीसरे गेम में बरकरार नहीं रख पाए। प्रणय इस मैच को 16-21, 21-19, 10-21 से हार गए। नरोका के खिलाफ प्रणय अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाए। उन्होंने तीनों मुकाबलों में हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें