फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Olympics 2028: स्क्वैश को ओलंपिक में मिली जगह, सौरव घोषाल भविष्य पर फिर से करेंगे विचार

Mon, 16 Oct 2023 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज घोषाल ने एशियाई खेलों के छह सत्र में देश का प्रतिनिधित्व किया है और पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। घोषाल अभी 37 साल के हैं और 2028 ओलंपिक के समय तक वह 42 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन
सौरभ घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सबसे दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ियों में शामिल सौरव घोषाल 40 बरस की उम्र के बाद शायद ही खेल को जारी रखते लेकिन 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक कार्यक्रम में इस खेल को जगह मिलने के बाद वह भविष्य के लिए अपनी योजना को फिर से तैयार करेंगे। घोषाल अभी 37 साल के हैं और 2028 ओलंपिक के समय तक वह 42 साल के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2003 में किशोर खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले घोषाल ज्यादातर समय तक अपने खेल के शीर्ष पर रहने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन


घोषाल ने 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक को लेकर कहा, ''मुझे अपनी टीम और परिवार के साथ इस बात पर विचार करना होगा कि क्या मैं तब तक खेलना जारी रखकर भारत के लिए पदक जीतने की स्थिति में रहूंगा। अगर ऐसा हुआ तो यह मेरे कॅरिअर का सबसे यादगार पल होगा।''

विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज घोषाल ने एशियाई खेलों के छह सत्र में देश का प्रतिनिधित्व किया है और पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। घोषाल अभी 37 साल के हैं और 2028 ओलंपिक के समय तक वह 42 साल के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2003 में किशोर खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले घोषाल ज्यादातर समय तक अपने खेल के शीर्ष पर रहने में सफल रहे हैं। विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज घोषाल ने एशियाई खेलों के छह सत्र में देश का प्रतिनिधित्व किया है और पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें