फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम का किया उद्घाटन, बदला नाम

Tue, 06 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एलान किया कि गाजियाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। यह स्टेडियम भी पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। जल्द ही इसका शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा इकॉना स्टेडियम का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी केनाम पर करने साथ-साथ लोकार्पण के मौके पर की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजधानी के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को खेल प्रेमियों को समर्पित करते हुए क्रिकेट स्टेडियम, स्टेडियम प्रबंधन और शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से प्रदेश में खेल को बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इस स्टेडियम के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि इस स्टेडियम को किस शख्स के नाम पर रखा जाए। अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ के लिए बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन


ऐसे में उनसे बेहतर नाम इस स्टेडियम के लिए नहीं मिल सकता। मुख्यमंत्री ने खेल प्रेमियों से खेल भावना का परिचय देते हुए इसका लुत्फ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश के लिए खेलता है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम एक अच्छे दर्शक का परिचय दें।

इस मौके पर यूपीसीए के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन स्टेडियम बताया है। यह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर शत प्रतिशत खरा है।

उन्होंने कहा कि यूपीसीए ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन ले रखी है। जल्द ही वहां इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के महत्व को समझ रही है और काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक स्टेडियम होना चाहिए। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मैदान का निरीक्षण किया। मैदान पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में दो बड़े इवेंट हो रहे हैं जिसमें लखनऊ में पहली बार टी-20 मैच होने जा रहा है और अयोध्या में पहली बार विशाल दीपोत्सव होने जा रहा है।

यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा खेल मंत्री चेतन चौहान, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओम प्रकाश सिंह, एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार और डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

जवानों के खाने पीने का ख्याल रखें जिम्मेदार अफसर

मैदान का निरीक्षण करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने एक सिपाही के कंधे पर बैग देख कर उससे पूछताछ की तो बताया कि इसमें खाने पीने के कुछ सामान हैं। एडीजी ने ग्राउंड पर पुलिस मैनेजमेंट देख रहे जिम्मेदार अफसरों से कहा कि जो भी ड्यूटी में लगे हुए हैं उनके खाने पीने का भी ख्याल रखा जाए। बताया गया कि ड्यूटी में लगे जवानों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें