फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्ड ब्वॉय का बेटा यूपी बैडमिंटन टीम में, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर से इकलौते खिलाड़ी

Fri, 28 Dec 2018 04:08 PM IST
gaurav gaurav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अनुज कुमार गौतम
विज्ञापन
कानपुर हैलट के वॉर्ड ब्वॉय धीरज कुमार के पुत्र अनुज कुमार गौतम (17) का यूपी बैडमिंटन टीम में चयन हुआ है। वे औरंगाबाद में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यूपी बैडमिंटन टीम में स्थान पाने वाले वे कानपुर के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


सितंबर माह में बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टॉप 4 में नाम आने पर अनुज का चयन यूपी टीम में हुआ है। मध्यवर्गी परिवार का बेटा अनुज कई प्रदेश व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन कर चुका है। हैलट कैंपस निवासी अनुज ने बताया कि बचपन में पिता ने बैडमिंटन खरीद कर दिया था। इसके बाद खेल में दिलचस्पी बढ़ी और विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर स्कूल में 2013 में पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। पिता धीरज का सपना है कि बेटा अनुज उच्च-स्तरीय खिलाड़ी बने। अनुज ने भी पिता के सपने को पूरा करने की ठान ली है। अनुज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता व कोच आशुतोष सत्यम झा को दिया है।
विज्ञापन

बैडमिंटन का ऐसा रहा सफर

- 2013 स्कूल में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2014 कानपुर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2015 मिर्जापुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- 2015 आंध्र प्रदेेश के गुंटूर में हुई नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।


- 2015 दिल्ली में हुई विद्या भारतीय ऑल इंडिया स्कूल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 2016 फैजाबाद में हुई स्टेट चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मैच खेला।
- 2016 चंडीगढ़ में हुई ऑल इंडिया स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- 2018 कानपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल खेला।
- 2018 सितंबर में बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टॉप 4 में स्थान बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें