फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जस्ट कबड्डी’ में हमीरपुर के विनायक चमके, मिला मैन ऑफ द मैच

Wed, 24 Jul 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रंगस (हमीरपुर)
विज्ञापन
विनायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के न्याटी गांव के विनायक ने हरियाणा में जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में नाम चमकाया है। रंगस पंचायत के न्याटी गांव के विनायक ने दिल्ली दमदार टीम से बतौर कप्तान खेलते हुए पांच मैचों में 36 प्वाइंट लिए और एक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। विनायक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आयोजकों की ओर से सम्मानित भी किया गया। राजकीय वरिष्ठ पाठशाला रंगस में विनायक बारहवीं कक्षा के छात्र हैं।

विज्ञापन


विनायक कबड्डी के साथ कुश्ती के राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी रहे हैं। विनायक के पिता विजय कुमार शिक्षक हैं और कबड्डी के प्रशिक्षक भी हैं। विनायक की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, पंचायत प्रधान उर्मिला, सुदर्शन, पुनीत, अशोक, समाजसेवी भगवान दास, गोगी, राजीव आदि ने खुशी जताई। इंकलाब संस्था के अध्यक्ष पुनीत उप्पल ने विनायक को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें