शाश्वत ने 39 और दिव्यम ने 24 रन बनाए। पूर्वांश ध्रुव 22 रन बनाकर आउट हो गए। पूर्वांश के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच पाया और पूरी टीम 82.1 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई।
इससे पहले उत्तराखंड ने पहली पारी में 42.1 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 102 ओवर में नौ विकेट खोकर 302 रन बनाए और उसके बाद पारी घोषित कर दी।
पहली पारी के आधार पर छत्तीसगढ़ ने 208 रन की बढ़त हासिल की। सोमवार को दूसरी पारी में उत्तराखंड ने 30.4 ओवर में 67 रन पर दो विकेट गंवा दिए। युवराज चौहान ने 26 और अशर खान ने पांच रन बनाए।