इंडोनेशिया के जकार्ता में छह से 13 अक्तूबर तक होने वाले पैरा एशियाई खेलों में प्रदेश के तीन खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। तीनों 302 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं। यह दल जकार्ता पहुंच गया है। (खिलाड़ी मनोज सरकार)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
manoj
हाल ही में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित और पैरा बैडमिंटन में विश्व में नंबर वन खिलाड़ी मनोज सरकार और रुद्रपुर के ही चिराग बरेठा इन खेलों में चुनौती पेश करेंगे। (खिलाड़ी मनोज सरकार)
विज्ञापन
3 of 5
chirag
मनोज सरकार के नाम जहां 18 गोल्ड समेत करीब 28 पदक हैं, वहीं चिराग भी बेहतरीन पैरा शटलर हैं, जिनसे भारतीय दल को पदक की आस है। (खिलाड़ी चिराग)
4 of 5
ashish negi
दूसरी ओर पौड़ी के मूल निवासी और वर्तमान में देहरादून के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट आशीष नेगी भी हैं। नेगी एफ-12 कैटेगरी यानी दृष्टिबाधित वर्ग के शॉटपुट खिलाड़ी हैं।
आशीष ने मार्च 2018 में नेशनल पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया किया था। फोन पर हुई बातचीत में आशीष ने बताया कि पैरा एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करके 2020 टोक्यों में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए जाने वाले भारतीय दल में जगह बनाना और पदक जीतना मकसद है। एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता टी मरियप्पन होंगे। (खिलाड़ी चिराग)