फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 महिला क्रिकेट टी-20 में झारखंड से सुपर ओवर में जीता उत्तराखंड

Thu, 18 Oct 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रही अंडर-19 महिला क्रिकेट टी-20 लीग प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला झारखंड और उत्तराखंड की टीम के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच का परिणाम सुपर ओवर में हुआ।

विज्ञापन


सुपर ओवर के दौरान उत्तराखंड को सुपर ओवर की अंतिम गेंद में एक रन की जरूरत थी। जिसे टीम ने हासिल कर लिया। टीम को 4 अंक प्राप्त हुए। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए।

झारखंड की टीम ने 19.5 ओवर में 87 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कंचन परिहार ने 24 रन, रागबी 15, रुचि 13, राधा ने 12 रन बनाए। झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंजली 3, मुनीषा और ममता ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें