अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रही अंडर-19 महिला क्रिकेट टी-20 लीग प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला झारखंड और उत्तराखंड की टीम के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच का परिणाम सुपर ओवर में हुआ।
सुपर ओवर के दौरान उत्तराखंड को सुपर ओवर की अंतिम गेंद में एक रन की जरूरत थी। जिसे टीम ने हासिल कर लिया। टीम को 4 अंक प्राप्त हुए। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए।
झारखंड की टीम ने 19.5 ओवर में 87 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कंचन परिहार ने 24 रन, रागबी 15, रुचि 13, राधा ने 12 रन बनाए। झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंजली 3, मुनीषा और ममता ने 1-1 विकेट हासिल किया।