फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ को हराकर व्हील चेयर क्रिकेट में विजेता बना उत्तर प्रदेश

Mon, 09 Dec 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुजानपुर में दो दिवसीय व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। समापन एसडीएम शिल्पा बेक्टा ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फाइनल मुकाबला यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया।

विज्ञापन


सुपर ओवर में यूपी ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब यूपी के अनिल सिंघानिया को मिला। छत्तीसगढ़ ने पहले खेलते हुए 61 रन बनाए। यूपी की टीम भी 61 रन ही बना सकी। सुपर ओवर मे छत्तीसगढ़ की टीम 2 विकेट खोकर 6 रन ही बना सकी। यूपी की टीम ने 10 रन बनाकर जीत हासिल की।

इस अवसर पर व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा त्रिवेदी, उपाध्यक्ष वाटिका सूद, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर विपिन सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, प्रकाश, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल गौतम मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें