फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफीः शिवा की गेंदबाजी से यूपी की टीम जीती

Fri, 04 Jan 2019 01:30 PM IST
gaurav gaurav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शिवा सिंह की घातक गेंदबाजी के चलते यूपी ने सौराष्ट्र की टीम को हरा दिया। यूपी ने पहली पारी में 229 रनों की बढ़त बनाई थी। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 90.3 ओवर में 204 रन पर ही पवेलियन लौट गई। 
विज्ञापन


कमला क्लब में हुए मैच में यूपी ने शुरू में ही सौराष्ट्र की टीम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। पहली पारी में सौराष्ट्र को 166 रन पर ऑल आउट कर दिया था। जवाब में यूपी की टीम दूसरे दिन बुधवार को 395 रन बनाकर 229 रनों की बढ़त के साथ ऑल आउट हो गई थी। जवाब में उतरी सौराष्ट्र की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 81 रन बना लिए थे। तीसरे दिन गुरुवार को सौराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज केविन व ज्योर्टिर फिर मैदान में उतरे और रन रेट बढ़ाना शुरू किया। टीम को 105 स्कोर तक ले गए, तभी मोहम्मद सैफ की बॉल पर केविन (63) ने हर्षवर्धन को कैच दे दिया। इसके बाद शिवम चौैधरी की बॉल पर निकेत जोशी (22) ने संदीप को कैच थमा दिया। फिर 61वें ओवर में शिवम चौधरी की बॉल पर ही तरंग गोहेल (13) ने हर्षवर्धन को कैच दे दिया।

शिवा सिंह की गेंद पर ज्योर्टिर (59) क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद शिवा की गेंद में फंस कर एक-एक कर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे। एम मानवेंद्र को बिना खाता खोले ही शिवा ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शिवा की बॉल पर यश पारेख (6) ने शिवम चौधरी को कैच पकड़ा दिया। पार्थ को त्रिशाल त्रिवेदी ने बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की राह दिखा दी। त्रिशाल की बॉल पर युवराज (7) क्लीन बोल्ड हो गए। शिवा सिंह की बॉल पर विवेक (15) त्रिशाल को कैच देकर पवेलियन लौट गए। सौराष्ट्र का आखिरी विकेट देवांग के रूप में गिरा। शिवा की गेंद पर देवांग (4) ने संदीप कुमार को कैच दे दिया। शिवा सिंह ने सर्वाधिक पांच विकेट लेकर यूपी के खाते में सात अंक जोड़ दिए। अब यूपी के 32 अंक हो गए हैं। ट्रॉफी के मैच खत्म होने के बाद ये अंक ही क्वार्टर फाइनल में चुनी जाने वाली टीमों की जगह का आधार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें