कानपुर में ग्रीन पार्क में चल रही 5 ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में सोमवार को महिला वर्ग में कर्नाटक व यूपी टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक-एक गोल के साथ दोनों के बीच मुकाबला ड्रा हो गया।
महिला वर्ग में झारखंड ने पंजाब को 3-0 से हराया । ओडिशा ने तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। ओडिशा की तरफ से दीप्ति, खुशबू, रिंकी व प्रेमिता ने गोल मारे। इसी तरह हरियाणा ने महाराष्ट्र को 5-2 से हराया। हरियाणा की दीपिका ने चार गोल दागे।