फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट लीग: गोवा ने हरियाणा, झारखंड ने नागालैंड को हराया

Mon, 15 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में महिला अंडर-19 टी-20 ग्रुप सी क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में गोवा ने हरियाणा को हराया। दूसरे मैच में झारखंड ने नागालैंड पर आठ विकेटों से जीत दर्ज की। पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने निर्धारित 20 ओवर में 98 रनों का लक्ष्य हरियाणा को दिया। 

विज्ञापन


पूर्वजा ने 36, तेजश्विनी दुरगाड 28, रैहना 18, शिंदगया नायक ने छह रन बनाए। दीक्षा, दीक्षा गावडे ने 1-1, दिव्या और सेजल बिना खाता खोले आउट हो गईं। हरियाणा की पूरी टीम 20 ओवर में 95 रन ही बना सकी। इसमें तान्या वाजपेयी ने दो, शेफाली वर्मा 29, जिग्याशा 11, प्रमिला कुमारी 23, अंजलि 13, डीपी शर्मा और सुमन ने 5-5, एसबी जांगरा और कोमल ने 1-1 रन बनाया। गोवा की गेंदबाज शिंधया नायर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में नागालैंड के निर्धारित 78 रनों के लक्ष्य का लक्ष्य  झारखंड ने 14.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। नागालैंड की टीम 20 ओवरों में चार विकेट गवांकर 77 रन ही बना पाई। वैष्णवी सिंह 17, दीक्षा तारकर 15, मुस्कान एक, सरिबा नाबाद दो और अंतिमा ने नाबाद 32 रन बनाए।

झारखंड की ओर से प्रिया ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो और ममता  ने एक विकेट लिया। झारखंड ने 14.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया। अनामिका कुमारी ने 26, प्रतीक्षा गौतम 17, संध्या कुमारी नाबाद दो और जया ने नाबाद 41 रन बनाए। 

आज होंगे इन टीमों के मैच
सोमवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा और झारखंड के बीच पहला मैच होगा, जबकि दूसरे मैच में  नागालैंड और उत्तराखंड की टीमें मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें