बाल स्कूल सुंदरनगर में अंडर-19 वर्ग के छात्रों की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के बॉक्सिंग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में साई छात्रावास बिलासपुर के सुकरन ने शिमला के अभिषेक को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।
52 किलोग्राम भार में किन्नौर के अंकित ने साई छात्रावास बिलासपुर के मोहित पराशर को, 56 किलोग्राम भार में साई छात्रावास बिलासपुर के आशीष ने कुल्लू के विजय कुमार को और 60 किलोग्राम भार में शिमला के अंशुल ने साई छात्रावास बिलासपुर के पंकज कुमार को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
64 किलोग्राम भार में मंडी के विक्रांत सिंह ने साई छात्रावास के रिषभ को, 69 किलोग्राम भार में मंडी के विद्यासागर ने साई छात्रावास बिलासपुर के परमेश को, 75 किलोग्राम भार में साई छात्रावास बिलासपुर के बोबिन चौहान ने सोलन के रोहित को और 81 किलोग्राम भार में साई छात्रावास बिलासपुर के आशीष ने शिमला के अतुल शर्मा को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। आयोजन समिति के सदस्य और कोच मान सिंह, सुरेश चौधरी ने बताया विजेता खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
बास्केटबाल के फाइनल में कांगड़ा ने कुल्लू को 54-53 और हैंडबाल के फाइनल में ऊना ने बिलासपुर को 24-12 से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली। हाकी के पहले सेमीफाइनल में सिरमौर ने सोलन को एक तरफा मैच में 8-1 से और दूसरे सेमीफाइनल में ऊना ने मंडी को 4-0 से हराया।
फुटबाल के पहले सेमीफाइनल में हमीरपुर ने ऊना को 4-2 के अंतर से पराजित किया। सीसे स्कूल बाल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य सुंदर ठाकुर ने बताया चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन वीरवार 18 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे होगा। समापन अवसर पर मंडी के सांसद रामस्वरुप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।