पहले यूटीसीए अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में बैप्टिस्ट स्कूल की टीम ने कोचिंग सेंटर सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम की बी टीम को 235 रन से शिकस्त दे दी। महाजन स्कूल के क्रिकेट मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में बैप्टिस्ट स्कूल की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बैप्टिस्ट की टीम ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 301 रन बनाए। महताब ने 96 गेंदों पर 104 रन बनाए जबकि अर्शदीप ने 52 गेंदों पर 52 रन बनाए।
यशदीप ने 29 गेंदों पर 29 रन का योगदान किया। शशांक ने 25 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं दूसरी ओर अभिषेक ने 48 रन पर दो विकेट झटके। इसके जवाब में कोचिंग सेंटर सेक्टर-16 बी की टीम 31 ओवर में 66 रन बनाकर आउट हो गई। अभिषेक ने 75 गेंदों पर 22 और श्रीश ने 16 गेंदों पर 17 रन बनाए। अविनाश ने सात रन देकर तीन विकेट झटके जबकि गुरिंदर ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
महताब ने सात रन देकर दो विकेट हासिल किए। दिन में खेले गए दूसरे मैच में सॉपिंस-32 की टीम ने एलआईसी अकादमी की टीम को 109 रन से हरा दिया। सॉपिंस की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीएवी कालेज सेक्टर-8 चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में सॉपिंस की टीम ने 40 ओवर में 205 रन बनाए। सचित ने 65 गेंदों पर 70 रन बनाए। प्रभनूर ने 53 गेंदों पर 34 रन बनाए, वहीं सुखमन ने 31 गेंदों पर 34 रन बनाए।
निखिल ने 29 रन देकर चार विकेट झटके तो वहीं कमलकांत ने 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में एलआईसी की टीम 35.2 ओवर में 96 रन ही बना सकी। हरीश ने 25 और इश्मीत ने 20 रन बनाए। शिवांश ने दो और अंश ने दो विकेट झटके।