फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष के शतक की बदौलत दूसरे मैच में भी जीता चंबा

Sat, 13 Apr 2019 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
मोक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी के सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में चंबा की टीम ने एक बार फिर गजब का प्रदर्शन किया है। चंबा के खिलाड़ियों ने लाहौल स्पीति की टीम को एक पारी और 176 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चंबा के खिलाड़ी मोक्ष ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाते हुए 103 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन


लगातार दूसरी जीत के चलते चंबा में खुशी की लहर है। जिले के लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि सिरमौर के खिलाफ मंडी के सुंदरनगर में खेले गए तीन दिवसीय टेस्ट मैच में चंबा की टीम ने बड़ी जीत हासिल की थी।

इस मैच में भी मोक्ष ने 151 रन की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिला क्रिकेट संघ के समन्वयक मनुज शर्मा ने बताया कि टीम ने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी मैचों में भी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें