फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन और कबड्डी में ऊना की टीम चैंपियन

Tue, 02 Oct 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसे स्कूल सलोह में चल रही अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए मुकाबलों में ऊना जिला की टीम ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शिमला की टीम को हरा दिया।

विज्ञापन


सहायक निदेशक क्रीड़ा प्रीतम सिंह दोंटा, मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा और पीईटी जगदीश राम ने बताया कि खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबलों में शिमला ने सिरमौर तथा सोलन ने मंडी को हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। 

खो-खो का फाइनल मुकाबला शिमला और सोलन के बीच हुआ। इसमें शिमला की टीम ने सोलन की टीम को हराकर फाइनल जीता। खो-खो के कन्वीनर पवन कुमार ने बताया कि शिमला की टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार विजेता का खिताब प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन


वहीं कबड्डी के फाइनल मैच में ऊना और सोलन की टीमें आपस में भिड़ीं। इसमें ऊना की टीम ने सोलन की टीम को 35-31 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन

भारोत्तोलन में ये बने विजेता

भारोत्तोलन के कनवीनर राजेश कुमार ने बताया कि 61 किलोग्राम भार में सोलन के समीर खान ने पहला, कांगड़ा के चंदन शर्मा ने दूसरा व सिरमौर के आस्तिक शर्मा ने तीसरा, 67 किलोग्राम भार में सोलन के अश्वर अली ने पहला, कांगड़ा के अभिशेक ने दूसरा, सिरमौर के मोहित ने तीसरा, 73 किलोग्राम भार में कांगड़ा के अभिषेक ने पहला, ऊना के अजय ने दूसरा, सिरमौर के राकेश सिंह चौहान ने तीसरा, 81 किलोग्राम भार में कांगड़ा के करण ने पहला, शिमला के विपिन ने दूसरा तथा सिमौर के दुष्यंत पुंडीर ने तृतीय, 89 किलोग्राम भार में सोलन के पंकज सैणी ने पहला, कांगड़ा के रोहन चौधरी ने दूसरा तथा सिरमौर के करण शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 96 किलोग्राम भार में सोलन के अश्वर खान ने प्रथम, कांगड़ा के विक्रम ने द्वितीय एवं ऊना के साहिल ठाकुर ने तृतीय,102 किलोग्राम में सोलन के गौतम मैहता ने प्रथम, सिरमौर के मुनीष कुमार ने द्वितीय तथा ऊना के अमन शर्मा ने तृतीय,109 किलोग्राम भार में ऊना के आशीष जयपाल ने प्रथम, कांगड़ा के चिराग ने द्वितीय, 109 किलोग्राम से ज्यादा भार में सोलन के मनजोत सिंह ने प्रथम और ऊना के सौरभ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें