फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा को हरा ऊना बना फुटबाल का विजेता

Fri, 28 Dec 2018 07:47 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता पर ऊना की टीम ने कब्जा किया। शाहपुर में प्रतियोगिता के फाइनल में डीएफए ऊना ने कांगड़ा की टीम को 3-1 से पराजित किया। समापन समारोह में सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले पहले सेमीफाइनल में खेल छात्रावास रोहड़ू और ऊना के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ऊना ने रोहड़ू को 1-0 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में डीएफए कांगड़ा ने सिरमौर की टीम को 1-0 से पराजित किया। इस मौके पर फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान बलदेब तोमर, महासचिव दीपक शर्मा, विजय, शमशेर भंडारी,  अजय पंकिल, राकेश चौहान, विजय लगवाल, अश्वनी शर्मा, लक्ष्मीकांत, बाबूराम, राजीव
विज्ञापन


पटियाल, मनोज बोबी, त्रिलोक चौधरी, जीवन कौंडल, रत्न थापा मौजूद रहे। हिमाचल फुटबाल एसोसिएशन जल्द ही प्रदेश में बेबी लीग प्रतियोगिता करवाएगी। इसके अलावा रेफरी कोर्स भी करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें