फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनल्टी शूट आउट में मंडी को हरा ऊना बना हॉकी चैंपियन

Wed, 31 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में दो दिवसीय मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता ऊना ने मंडी को हराकर अपने नाम कर लिया। बेहद रोमांचक  रहे मुकाबले में ऊना ने मंडी को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं।

विज्ञापन


पेनल्टी शूट आउट में ऊना को जीत मिली। तीसरा स्थान सिरमौर जिला को मिला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। 
प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सत्ती ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। खिलाड़ियों को वर्तमान जरूरतों के अनुसार बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 45.43 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

उन्होंने इस दौरान ओलंपियन चरणजीत सिंह और दीपक ठाकुर का जिक्र किया और खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे भी इनकी तरह मेहनत कर आगे बढ़ें।  इस अवसर पर एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला
विज्ञापन


भाजपा महासचिव ओंकार नाथ, रोड सेफ्टी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, साहिल सेखडी, शिव कुमार, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, ऊना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें