फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची ये दो टीमें

Fri, 16 Nov 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका मैदान कांगड़ा में चल रही 45वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के वर्ग में पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।लड़कियों के वर्ग में ही लूजर्स नॉक आउट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश, पूडुचेरी,  आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और गुजरात की टीम ने जीत दर्ज करवाई। लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश ने अपनी जीत दर्ज करवाते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन


इसके अलावा लूजर्स नॉक आउट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केरला तथा गुजरात की टीम ने अपनी जीत दर्ज करवाई। शुक्रवार को खेले गए मैचों में लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने दिल्ली को 44-40, कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को 35-33, छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 60-57 और राजस्थान ने केरल को 44-30 के अंकों के अंतर से हराया। इसके अलावा गुजरात ने मध्य प्रदेश को 56-33 के अंकों से हराया। इसी वर्ग के लूजर्स नॉक आउट क्वार्टर फाइनल के लिए हुए मुकाबलों में पूडुचेरी ने जम्मू-कश्मीर श्को 24-18, हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 56-09, आंध्र प्रदेश ने झारखंड़ को 46-14, चंडीगढ़ ने ओड़िशा को 40-23 के अंकों से हराया।

वहीं लड़कों के वर्ग में हुए मुकाबलों में महाराष्ट्र ने तमिलनाडू को 65-24, राजस्थान ने कर्नाटक को 62-50, छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 74-60, बिहार ने आंध्र प्रदेश को 74-36, मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 62-24 के अंकों से हराया, जबकि लड़कों के वर्ग में हुए लूजर्स नॉक आउट क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में केरल ने जम्मू कश्मीर को 69-29 तथा गुजरात ने उत्तराखंड को 57-14 के अंकों से हराकर अपनी जीत दर्ज करवाई। शनिवार को इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें