फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, पुरुष पहलवानों के लिए यहां 20 जनवरी को होंगे ट्रायल

Fri, 18 Jan 2019 04:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के सूरत में एक से चार फरवरी तक जूनियर और 17 से 20 फरवरी को उड़ीसा के कटक में सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होगी। हिमाचल की टीम के लिए बिलासपुर जिले के घुमारवीं में ट्रायल बीस जनवरी को होगा।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर के 16 से 20 वर्ष तक के महिला और पुरुष पहलवान हिस्सा ले सकेंगे। जूनियर स्पर्धा के लिए 1999, 2000 और 2001 में जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। सब-जूनियर के लिए 2001 के बाद का कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है।

इसके लिए पहलवानों को आधार कार्ड, मैट्रिक का प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे। यह ओपन ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ट्रायल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा तथा महासचिव जगदीश कुमार की देखरेख में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें