फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिस्टा विंटर बेसबाल अमेरिकन लीग ट्रायल में चुने तीन खिलाड़ी

Thu, 10 Jan 2019 07:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकन खेल फिस्टा विंटर बेसबाल लीग के दो दिवसीय ट्रायल का वीरवार को समापन हुआ। इसमें हिमाचल के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। आरिफ व परमजीत सिंह का चयन अकादमी में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। सागर सिंह को अमेरिकन बेसबाल लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


फिस्टा विंटर लीग मालिक गैरी स्नाइडर व नरेंद्र राणा ट्रायल ने दो दिन पांवटा में ट्रायल लिए। हिमाचल के 97 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पेसापालो व बेसबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सागर सिंह को अमेरिका में होने वाली लीग में दम दिखाने का मौका मिला है।

आरिफ व परमजीत सिंह को बेसबाल अकादमी में प्रशिक्षण अमेरिकल लीग की तरफ से मिलेगा। पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हिमाचल के युवाओं का अमेरिकन बेसबाल खेल में खेलना सौभाग्य की बात होगी।
विज्ञापन


फिस्टा विंटर लीग अमेरिका के मालिक गैरी स्नाइडर, एलडी शर्मा व गोल्ड मेडलिस्ट बेसबाल खिलाड़ी एवं इंडियन ट्रायल लीग अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राणा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के ट्रायल रखें जाएंगे।

समापन पर सिरमौरी नाटी लोकनृत्य, स्वागत गीत व वंदेमातरम गीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रकाश ठाकुर, लक्ष्मी शर्मा, श्यामलाल गर्ग, प्रदीप चौहान, अरिकेश जंग, जीएस

नेगी, करमवीर सिंह, एलडी शर्मा, नरेंद्र राणा, प्रकाश ठाकुर, कपिल शणकवान, संदीप ठाकुर, राजेंद्र सिंह चौहान, अमनदीप सिंह, जगपाल सिंह, संदीप ठाकुर, सुरेंद्र राणा, अतर सिंह, यशपाल राणा और पूरन सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें