हेरिटेज इंटरनेशनल के क्रिकेट मैदान पर इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में थ्री डॉट्स स्कूल ने संत फिडेलिस स्कूल को 10 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को थ्री डॉट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी संत फिडेलिस स्कूल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके चार बल्लेबाज 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 94 रन बना सकी। थ्री डॉट्स स्कूल की तरफ से गौरव ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉट्स स्कूल की टीम के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक व प्रांजल ने तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए। दोनों ने 11 ओवर में 95 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अभिषेक ने 40 रन व प्रांजल ने 28 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच थ्री डॉट्स स्कूल के गौरव को दिया गया।