राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में 44 वीं इंटर कॉलेज महिला वालीबाल प्रतियोगिता का चैंपियन धर्मशाला बना है। फाइनल मुकाबले में 3-0 से आरकेएमवी शिमला को मात देते हुए धर्मशाला की छात्राओं ने एक तरफा जीत हासिल की।
फाइनल मैच में धर्मशाला ने पहला सेट 25-6 से दूसरा सेट 25-13 से और तीसरा सेट 25-7 से जीत हासिल की। धर्मशाला ने शिमला को हराकर लगातार दूसरी दूसरी बार वॉलीबाल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
तीसरे स्थान पर पीजी सेंटर शिमला रहा। मंडी कॉलेज को चौथा स्थान मिल सका। समापन समारोह की अध्यक्षता भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे हेम सिंह ठाकुर ने की।