अंतर कालेज कबड्डी में मंगलवार को खेले गए सात मुकाबलों में जीडीसी पलौड़ा, सांबा, हीरानगर, कठुआ, खौड़, रामबन और भद्रवाह की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में जीडीसी पलौड़ा की टीम ने सूरनकोट को 17 अंकों से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में जीडीसी सांबा की टीम ने जीसीईटी को 34 अंकों के अंतर से हरा अगले दौर में जगह बना ली। तीसरे मुकाबले में जीडीसी हीरानगर की टीम ने वाईसीईटी को 36 अंकों से हरा दिया।
चौथे मुकाबले में जीडीसी कठुआ की टीम ने जीडीसी बसोहली को 42 अंकों के अंतर से हराया। पांचवें मुकाबले में जीडीसी खौड़ की टीम ने जीजीएम साइंस कालेज को बीस अंकों के अंतर से पराजित कर दिया।
छठे मुकाबले में जीडीसी रामबन की टीम ने भास्कर डिग्री कालेज को 35 अंकों के अंतर से हराया व सातवें मुकाबले में जीडीसी भद्रवाह की टीम ने जीडीसी नौशेरा को 28 अंकों के अंतर से हरा अगले दौर में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की।