फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन 19 खिलाड़ियों के 'निकनेम' नहीं जानते होंगे आप, कोई बापू तो कोई शाणा

Tue, 30 Oct 2018 08:06 AM IST
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 19
team india
एक टीम जो एक साथ खेलती है। साथ रहती है और साथ समय बिताती है, ऐसे में ये टीम से ज्यादा एक परिवार जैसी ही हो जाती है। कहते हैं कि वो परिवार ही क्या जिस में एक दूसरे को उसके प्यार के नामों से न बुलाया जाता हो। ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भी है। नीली जर्सी वाली इस टीम के सभी सदस्य पूरे साल एक साथ यात्राएं करते हैं, ऐसे में एक दूसरे को निकनेम से बुलाया जाना भी आम बात है। मेरठ के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को हर कोई 'भुवी' के नाम से ज्यादा जानता है। इसी तरह हाल ही में संन्यास लेने वाले प्रवीण कुमार को प्यार से 'पीके' कहा जाता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों में से किसी के बचपन के निकनेम साथ चल रहे हैं तो किसी के फैन्स ने उन्हें नया नाम दे दिया। आज हम आपको बता रहे हैं किस क्रिकेटर को प्यार से किस नाम से पुकारा जाता है:- 

 
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

2 of 19
bhuvneshwer kumar
भुवनेश्वर कुमार जैसा कि एक बहुत लंबा नाम है। इसलिए आसान उच्चारण के लिए टीम द्वारा उन्हें 'भुवी' नाम दिया गया है। खास तौर पर उन विदेशी खिलाडियों के लिए जिनके लिए कठिन हिंदी नाम लेना काफी मुश्किल है और जो उनके साथ आईपीएल में खेलते हैं। भुवनेश्वर का एक नाम 'भुवन' भी है।

 
विज्ञापन

प्रवीण कुमार 

3 of 19
praveen kumar
भारतीय टीम के 'स्पिनर' प्रवीण कुमार भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों लेकिन उन्होंने टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। उन्हें टीम मेंबर तो प्यार से 'पीके' बुलाते ही हैं। साथ ही उनके फैंन्स भी उन्हें 'पीके' के नाम से बखूबी पहचानते हैं।

 

सुरेश रैना

4 of 19
suresh raina
सुरेश रैना को प्यार से लोग 'सोनू' कहकर बुलाते हैं। हांलाकि उन्हें ये नाम कैसे मिला ये तो नही कहा जा सकता लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक दिन अपने घर पर खेल रहे थे कि किसी ने उन्हें 'सोनू' नाम से बुलाया। तब से उनके करीबी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।

 
विज्ञापन

विराट कोहली  

5 of 19
kohli
एक यंगस्टर के तौर पर हमारे कैप्टन की एक कूल साइड भी है। उनके निकनेम की बात करें तो उनका कोई एक नाम नहीं, बल्कि कई उपनाम दिए गए हैं। उन्हें प्यार से 'चीकू' नाम से पुकारा जाता है। दरअसल उनके कान कुछ बडे दिखते हैं। एक बार विराट ने अपने बाल बिल्कुल छोटे करा दिए जिसके बाद उनके कान काफी बडे दिखने लगे। इसी बीच उनके कोच ने उन्हें नोटिस किया और कहा कि वह 'चंपक' के किरदार चीकू खरगोश की तरह लगते हैं। बस फिर क्या था, विराट को चीकू नाम मिल गया। कोहली को 'रन मशीन' और 'किंग कोहली' के नाम से भी जाना जाता है।
 
विज्ञापन

मंहेंद्र सिंह धोनी

6 of 19
dhoni
पहले धोनी का नाम पहले 'माहे' था यानी महेंद्र का शॉर्ट फॉर्म। लेकिन धीरे धीरे महेंद्र ने प्रसिद्धि प्राप्त की तो लोगों ने उन्हें 'माही' कहना शुरू कर दिया। अब उन्हें हर कोई 'माही' के नाम से जानता है। इसके अलावा 'माही' को 'कैप्टन कूल' भी कहा जाता है।

 
विज्ञापन

आजिंक्य रहाणे

7 of 19
टीम इंडिया - फोटो : meerut news
'अज्जू' और 'जिंक्स', जी हां ये दोनों ही उनके प्यार के नाम हैं और दोनों उनके पहले असली नाम से आते हैं। दरअसल ये दोनों ही नाम आजिंक्य को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न ने दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाते थे। उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें अब 'अज्जू' कहकर ही बुलाते हैं।

 

शिखर धवन

8 of 19
dhawan
शिखर को उनके लुक के कारण 'गब्बर' और 'जाट जी' कहा जाता है। हालांकि इनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है 'गब्बर'। धवन ने एक बार कहा था कि उन्हें अपने दोनों नाम पसंद हैं। दरअसल एक बार रणजी के दिनों में उन्होंने मैदान में हंसी मजाक में फिल्म 'शोले' के गब्बर की तरह कहा था, '...बहुत याराना लगता है।' तब से मैदान हो या ड्रेसिंग रूम साथी खिलाडी उन्हें 'गब्बर' के नाम से बुलाते हैं।

 

 हरभजन सिंह

9 of 19
harbhajan singh
हरभजन सिंह को भी 'सोनू' के नाम से बुलाया जाता है। हालांकि उन्हें लोग 'भज्जी' के नाम से ज्यादा जानते हैं। अपने क्रिकेट कॅरियर के दौरान भज्जी नाम ज्यादा पाप्यूलर हो गया। उनके फैन्स उन्हें 'भज्जी' के नाम से ही पहचानते हैं।
 

रोहित शर्मा 

10 of 19
रोहित शर्मा 
'रो','हिटमैन' और 'शाणे',, ये रोहित शर्मा के निकनेम हैं। उन्हें ये नाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि युवराज सिंह हैं। दरअसल युवराज सिंह मानते हैं कि रोहित टीम के काफी बुद्धिमान सदस्य हैं। वहीं उनके बैटिंग टैलेंट को देखते हुए उनके फैन्स उन्हें 'हिटमैन' के नाम से मशहूर कर चुके हैं। रोहित शर्मा को 'रो' नाम देने वाली हैं उनकी पत्नी। टीम के कई साथी भी उन्हें 'रो' कहकर बुलाते हैं।

 

हार्दिक पांडेया

11 of 19
pandya
हार्दिक पांडेया को उनके फिल्मी स्टाइल के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि उन्हें 'हैरी' और 'रॉकस्टार' कहा जाता है। अपने बदलते हेयरस्टाइल के चलते उन्हें प्यार से लोग 'हेयरी' भी बुलाते हैं। मुंबई इंडियन्स के लॉकर रूम  में टीममेट्स उन्हें 'रॉकस्टार' कहकर बुलाते हैं। पांडेया को कई क्रिकेटर 'कुंग-फ-पांडेया' भी कहते हैं।
 

युवराज सिंह

12 of 19
yuvi
माना जाता है कि युवराज से 'युवी' का उच्चारण करना ज्यादा आसान है इसलिए जब से वे इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हैं तभी से उन्हें प्यार से 'युवी' कहकर बुलाया जाता है।
 

रविचंद्रन अश्विन

13 of 19
ashwin
जाहिर है मैदान पर खिलाडियों के लिए इतने लंबे नाम का उच्चारण करना आसान नहीं है और इन्हें बोलने में ज्यादा समय भी लगता है इसलिए क्रिकेटर्स खुद ही इनके विकल्प खोज लेते हैं। अश्विन को टीम इंडिया में 'ऐश' के नाम से बुलाया जाता है।

 

मुरली विजय

14 of 19
murli vijay
'मोन्क' जी हां, मुरली विजय को प्यार से इसी नाम से बुलाया जाता है। कहा जाता है कि एक बार मुरली पूरी तरह गंजे हो गए थे। इस दौरान उन्हें किसी ने 'मोन्क' नाम दे दिया। हालांकि, मुरली दोबारा कभी गंजे हुए या नहीं लेकिन इससे उन्हें एक नया नाम मिला। 

 

रविंद्र जडेजा

15 of 19
jadeja
रविंद्र जडेजा को जड्डू कहा जाता है। दरअसल, यह उनके नाम की शॉर्ट फॉर्म है। उनसे पहले क्रिकेटर अजय जडेजा को भी इसी निकनेम से पुकारा जाता था। 

 

जसप्रीत बुमराह

16 of 19
bumrah
मंझे हुए बॉलर और एक कूल माइंड इंसान बुमराह को प्यार से 'बूम' कहकर बुलाया जाता है। वहीं उनके फैन्स उन्हें 'योर्कर किंग' के नाम से भी जानते हैं। उन्हें 'जेबी' भी कहा जाता है।

 

गौतम गंभीर

17 of 19
gautam gambheer
गौतम गंभीर जो मुश्किल वक्त में भी खुद को शांत और कूल रखना जानते हैं लेकिन जब मैदान पर उतरते हैं तो एक उम्दा बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनके फैन्स उन्हें 'गॉटी' कहकर बुलाते हैं। टीम इंडिया के फास्ट बॉलर उमेश यादव को 'विदर्भ हरिकेन' और बबलू नाम दिया गया है। 

 

18 of 19
akshar patel
अक्षर पटेल का प्यार का नाम है 'बापू'। जी हां, ये नाम उन्हें कैसे मिला यह कहना तो मुश्किल है लेकिन ये नाम है तो काफी अच्छा।
 

 
विज्ञापन

19 of 19
सचिन
'मास्टर ब्लास्टर', 'लिटिल मास्टर', 'टेंडली', और 'गॉड ऑफ क्रिकेट', ये सभी नाम हैं क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर के।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें