कानपुर की तनिशा राजपाल का चयन राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता 11 से 17 दिसंबर तक चंडीगढ़ में होगी जिसमें शास्त्री नगर की तनिशा यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में लगाए गए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उनका चयन किया गया। फाइनल ट्रायल में तनिशा ने बनारस की जागृति और झांसी की गुड़िया को हराकर यूपी टीम में जगह बनाई है।