फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिताः आगरा मंडल रहा दबदबा, 27 पदक जीते

Fri, 28 Sep 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताइक्वांडो
विज्ञापन

फैजाबाद के डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में हुई 64वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय राज्य अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम ने चार स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और नौ कांस्य पदक जीते। 

विज्ञापन


बालिका वर्ग में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की नीतू, अनामिका और हुब्बलाल इंटर कॉलेज की आयुषी सिंह और प्रिया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सनातन धर्म इंटर कॉलेज की कमलेश, सुघना, बबिता, इशिका, सेंट जोसफ कन्या इंटर कॉलेज की प्रियंका कुशवाह और मथुरा की प्राची वार्ष्णेय और करीना वर्मा ने रजत पदक जीता। 

सनातन धर्म इंटर कॉलेज की स्नेहा तिवारी, क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की पंखुड़ी मेहरा और मथुरा की कनिका और कनक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के रोशन शाह, मनीष, हुब्बलाल इंटर कॉलेज के अमन यदव, विशाल शर्मा, बैनी सिंह इंटर कॉलेज के अमन राठौर, बीएस इंटर कॉलेज के मोहित पाल सिंह और मथुरा के पंकज शर्मा ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनसी वैदिन इंटर कॉलेज लव कुशवाह, खालसा इंटर कॉलेज के विवेक पंत, नगर निगम इंटर कॉलेज के धर्मेंद्र कुशवाहा, एमडी जैन इंटर कॉलेज के गर्वित सिंह राठौर और फिरोजाबाद के शिवांग सक्सेना ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

टीम के कोच पंकज शर्मा, वीना गांधी रहे। मैनेजर जितेंद्र कुमार शर्मा थे। टीम के साथ पवन कुमार यादव, करन वर्मा, मनोज कुमार पाल, शिवम कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार धाकड़, प्रमोद चौधरी, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें