फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां क्रिकेट प्रतियोगिता में भिड़ेंगी 425 टीमें, इस दिन होगा फाइनल

Sun, 07 Oct 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन दस अक्तूबर से शिमला में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाएगी। इसमें 425 टीमों के करीब छह हजार क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रतियोगिता 24 अक्तूबर तक चलेगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है।

इस बार चार सौ से अधिक टीमें इसमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। कहा कि विजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि उप विजेता को दो लाख रुपये और रनरअप की ट्रॉफी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात जोन में खेली जाएगी प्रतियोगिता

मैन ऑफ  द सीरीज खिलाड़ी को 50 हजार रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। जिले में 14 जगहों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मकसद खेलों का बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।

यह प्रतियोगिता सात जोनों में करवाई जाएगी। इसमें रामपुर, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण शामिल हैं। उन्होंने सिरमौर में पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने पर भी रोष जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें