फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 चैंपियनशिप: अलीगढ़ को चार विकेट से हराकर हरिद्वार टीम ने जीता मैच

Tue, 04 Dec 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी द्वारा विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को पहले मैच में हरिद्वार की टीम ने अलीगढ़ की टीम को चार विकेट से हरा दिया। दूसरा मैच शामली की टीम ने रुड़की को 28 रनों से हराकर जीता।

विज्ञापन

            
मंगलवार को पहला मैच हरिद्वार एवं अलीगढ़ के बीच खेला गया। अलीगढ़ के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले खेलने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 121 रन बनाए। हरिद्वार की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे 18.3 ओवर में ही छह विकेट खो कर पूरा कर लिया। हरिद्वार की तरफ से लक्ष्य ने 44 रन की पारी खेली। 

वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच शामली ओर रुड़की के बीच खेला गया। शामली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 150 रन बनाए। टीम के शांतनु ने 64 रन की शानदार पारी खेली। रुड़की की तरफ से पार्थ एवं कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की टीम 19.5 ओवर में 123 रन बनाकर ढेर हो गई। शामली ने 28 रन से मैच अपने नाम कर लिया। सचिव पूनम शर्मा एवं प्रधानाचार्या जया कंडवाल ने विजेताओं का शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें