शिमला के सुन्नी तहसील के गढेरी गांव की रहने वाली सुषमा हैंडबॉल और वॉलीबाल में भी नेशनल तक खेल चुकी हैं। क्रिकेट का सफर शिमला में तब शुरू हुआ, जब वह पोर्टमोर स्कूल में 11वीं की छात्रा थी।
समरहिल में हुए ट्रायल में उनका एचपीसीए क्रिकेट अकादमी के लिए चयन हुआ। 2009 से 2014 तक एचपीसीए से प्रशिक्षण लेने के बाद सुषमा ने हिमाचल टीम की अगुवाई की। बाद में बतौर विकेट कीपर टीम इंडिया में उनका चयन हो गया।
हिमाचल से खेलती हैं पंजाब की हरलीन
पंजाब की रहने वाली हरलीन बचपन से ही एचपीसीए की महिला अकादमी से जुड़ने के कारण वह हिमाचल के लिए ही खेलती आई हैं। भारतीय महिला टीम के साथ हिमाचल महिला टीम ने सीनियर महिला वन डे लीग 2018 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम में भी अहम भूमिका रही थी।
हरलीन सीनियर महिला क्रिकेट चैलेंजर ट्रॉफी के वन डे मैच 2018-19 की रेड टीम में भी थीं। यहां टीम रेड विजेता थी। अंतिम मैच में हरलीन ने टीम के लिए 42 रन की शानदार पारी खेली थी।