गोवा के डंबोलिम स्टेडियम में चल रही वुमेंस नेशनल मास्टर्स मीट में कानपुर की सुनीता यादव व सिमरजीत कौर ने कांस्य व रजत पदक जीत कर कानपुर का नाम रोशन किया है। लाल बंगला निवासी सिमरजीत कौर ने 35 आयु से अधिक वर्ग में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता के पहले ही दिन ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया।
वहीं विजय नगर निवासी सुनीता यादव ने भी इसी वर्ग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक व खिलाड़ियों ने सुनीता व सिमरजीत को बधाई दी है।